चूरू: विधायक हरलाल सहारण और जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने चूरू में डे केयर सेंटर 'फुलवारी' का उद्घाटन किया
Churu, Churu | Feb 16, 2025 चूरू विधायक हरलाल सहारण व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने रविवार को जिला मुख्यालय पर डे केयर सेंटर ‘फुलवारी‘ का उद्घाटन किया। शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि डे केयर सेंटर पर 6 साल तक के बच्चों को घर जैसी सुविधाएं और देखभाल मिलेगी। भौतिक व कामकाजी युग में समय का अभाव है और आपाधापी भरे जीवन में बच्चों की समुचित देखभाल नहीं होती।