सहाड़ा: महेंद्रगढ़ में कारोई पुलिस ने 1 किलो 674 ग्राम गांजा बरामद किया, महिला और एक अन्य व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कारोई थाना प्रभारी गुर्जर को सूचना मिली कि महेंद्रगढ़ गांव के पथवारी मोहल्ले में उमेश शर्मा के मकान में एक महिला गांजा देने आई है। इस सूचना पर पुलिस टीम पथवारी मोहल्ला महेंद्रगढ़ पहुंची। जहां उमेश शर्मा के मकान में मादक पदार्थ होने की संभावना के चलते पुलिस ने गेट खोलकर देखा तो एक महिला व व्यक्ति खड़े मिले।