हमीरगढ़: 4 दिन से प्रधानाचार्य कक्ष में बंद बेजुबान श्वान भूख-प्यास से तड़प रहा, स्कूल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
हमीरगढ़। सरकारी अवकाश के चलते स्कूल चार दिन से बंद है, लेकिन इसी बीच आमलीगढ़ पाछली गांव स्थित सीनियर स्कूल से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेजुबान श्वान पिछले चार दिनों से स्कूल के प्रधानाचार्य कक्ष में बंद बताया जा रहा है। भूख और प्यास के कारण उसकी हालत बेहद दयनीय होने की बात सामने आई है।