बरहट: मलयपुर थाना की पुलिस ने पतौना व दौलतपुर घाट की सीमा के समीप अवैध बालू खनन में लगे ट्रैक्टर को किया ज़ब्त
Barhat, Jamui | Dec 9, 2024 बालू के अवैध खनन के खिलाफ मलयपुर थाना की पुलिस ने पतौना व दौलतपुर घाट के सीमा के समीप से अवैध बालू खनन में लगे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह करवाई सोमवार को 8 बजे के लगभग की गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक तथा मजदूर पुलिस को देख भागने में कामयाब रहे। पुलिस सभी ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।