हसनपुर: रहरा थाना क्षेत्र में मक्का की फसल काट रहे युवक को सांप ने काटा, हालत गंभीर
रहरा थाना क्षेत्र स्थित खेलिया पट्टी गांव में बुधवार सुबह खेत में मक्का काट रहे एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद अमरोहा के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खेलिया पट्टी निवासी मुंतियाज के पुत्र मुंसाद बुधवार सुबह लगभग 2 बजे अपने खेत में मक्के की फसल काट रहे थे।