चूरू: हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रजापति समाज ने डीएसपी चूरू को दिया पत्र
Churu, Churu | Nov 11, 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चूरू के पदाधिकारी रहे नरेंद्र प्रजापत की हत्या मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार दिन में 3 बजे के करीब उप पुलिस अधीक्षक सुनील झाझरिया को एस पी के नाम पत्र दिया। इसके माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी गई।