चूरू: जिला परिषद सभागार में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन का हुआ चुनाव
Churu, Churu | Nov 10, 2024 चूरू जिला परिषद सभागार में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्टेट पर्यवेक्षक रणसिंह और राजेश गोदारा के पर्यवेक्षण मे निर्वाचन कार्य सम्पन्न हुआ। स्टेट पर्यवेक्षक रणसिंह ने बताया कि सर्व सहमति से बबलू कड़वासरा को जिलाध्यक्ष चुना गया है।