चूरू: जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 286 पुलिसकर्मियों ने दबिश देकर 76 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
Churu, Churu | Nov 10, 2024 चूरू एसपी जय यादव के निर्देश पर चूरू जिले में पुलिस ने रविवार को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। यहां जिलेभर में 74 पुलिस टीम में शामिल 286 पुलिसकर्मियों ने अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 76 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।