चूरू: मोबाइल और कंप्यूटर में समय बिताने के बजाय 175 बच्चे पढ़ रहे हैं गीता के श्लोक, भास्कर भवन में हुआ गीता क्लास का आयोजन
Churu, Churu | Nov 10, 2024 सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रख कर बच्चों को सनातन संस्कृति से जोडने के लिए चूरू के भास्कर भवन में संचालित गीता क्लास का रविवार शाम पांच बजे के करीब साप्ताहिक आयोजन किया गया। कथा व्यास जनार्दना चार्य श्रीनिवास रामानुजन दास ने बताया कि क्लास में तीन से 15 वर्ष की आयु के 175 बच्चे गीता के श्लोक पढ़ रहे हैं।