चूरू: जिला खेल स्टेडियम में इंटरनेशनल ट्रैक पर दौड़े युवा, सांसद और जिला कलेक्टर रहे मौजूद
Churu, Churu | Nov 10, 2024 चूरू के जिला खेल स्टेडियम में रविवार को सांवरमल बाबल ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि खेल में हार जीत का महत्व न समझकर खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिये।