धरहरा: पांच वर्षीय बेटी का दावा: 'पापा ने मां को फांसी पर लटकाया', चौकीदार पति समेत 6 पर दहेज हत्या का केस दर्ज
धरहरा थाना क्षेत्र के पचरूखी-दशरथपुर गांव में विवाहिता बरखा कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई अभय कुमार ने पति समेत छह लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए धरहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।