लखीसराय: जिला पदाधिकारी ने लखीसराय में जनगणना कार्य का किया आगाज, सुदूर आदिवासी टोला बिशनपुर टाली कोरासी से हुई शुरुआत
शनिवार को DM शैलेंद्र कुमार द्वारा अपराह्न 12 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड के मदनपुर पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम बिशनपुर के टाली कोरासी अनुसूचित जनजाति टोला से लखीसराय में जनगणना की विधिवत शुरूआत किया. गया.मौके पर ADM, DDC सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. यहां जिला पदाधिकारी ने भवन संख्या अंकित कर एवं जनगणना संबंधी प्रश्न पूछ कर अभियान की विधवत शुरुआत की.