सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा लातेहार के पोचरा रोड स्थित सेवा केंद्र में त्रिमूर्ति शिव जयंती समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की और भाजपा नेत्री कल्याणी पांडेय द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया।उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं l