28 नवंबर को आरा में निकलेगा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल पैदल मार्च, तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
आरा। आगामी 28 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशाल पैदल मार्च ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर विभिन्न तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान मार्च की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और सहभागिता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
Arrah, Bhojpur | Nov 24, 2026