Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
bhojpurtrend
Arrah, Bhojpur
| Nov 24, 2026
MORE NEWS
भोजपुर जिला के जिला परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किये
Arrah, Bhojpur | Nov 24, 2026
आरा के बघवा गली गुरुद्वारा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई गुरु नानक जयंती, भजन-कीर्तन भी हुआ
Arrah, Bhojpur | Nov 24, 2026
सुशासन दिवस पर आरा में बोले जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार बोले जय निशांत तय निशांत
Arrah, Bhojpur | Nov 24, 2026
सिन्हा थानां पुलिस व एसडीआरफ की टीम ने महुली सिन्हा गंगा घाट पर ड्यूटी कर कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को शान्तिपूर्ण ढंग से कराया सम्पन्न
Arrah, Bhojpur | Nov 24, 2026
आरा में जमकर गरजे जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार
Arrah, Bhojpur | Nov 24, 2026
पुणे रेलवे स्टेशन से लापता पिता के इंतजार में दौड़कर दरवाजा पर जाता है बेटा नही आने पर माँ से पूछता कब आएंगे पापा
Arrah, Bhojpur | Nov 24, 2026
नागरिक सुरक्षा के तहत हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉक अभ्यास की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित आरा, भोजपुर, 24 नवंबर 2026। जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेष कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉक अभ्यास की तैयारियों से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में मॉक अभ्यास की आवश्यकता, उद्देश्य तथा वर्तमान परिस्थितियों में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई। संभावित आपात स्थिति में प्रशासनिक तत्परता, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय एवं नागरिकों की जागरूकता बढ़ाने में ऐसे अभ्यास की भूमिका पर बल दिया गया। बैठक के दौरान अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन द्वारा वीडियो के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। इसमें हवाई हमले एवं ब्लैकआउट जैसी परिस्थिति से निपटने के लिए अभ्यास की कमान संरचना, क्षेत्रीय प्रशासन, आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों, आवश्यक सेवाओं एवं सहयोगी विभागों की भूमिका और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अभ्यास से पूर्व की जाने वाली तैयारियों तथा आपात स्थिति में अपेक्षित कार्रवाई के संबंध में भी बताया गया। जिला पदाधिकारी ने मॉक अभ्यास के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करने तथा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्व से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए अपनी भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों के अनुरूप तैयारी करने को कहा गया, ताकि अभ्यास का सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन हो सके। जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों को भी मॉक अभ्यास के संबंध में पूर्व सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि वे अभ्यास के उद्देश्य एवं प्रक्रिया से अवगत रहें तथा इसके संचालन में सहयोग कर सकें। अभ्यास के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों एवं विभागीय समन्वय को परखने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, होमगार्ड कमांडेंट, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 24, 2026
जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल, आरा में लिंक एआरटी सेंटर का उद्घाटन** **एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी उपचार एवं परामर्श की सुविधा** **जगदीशपुर (आरा), भोजपुर | 24 नवंबर 2026** जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल, भोजपुर में आज **लिंक एआरटी (Link ART) सेंटर** का उद्घाटन सिविल सर्जन, भोजपुर **डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा** एवं जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी, भोजपुर **डॉ. अबसार अहमद** द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। लिंक एआरटी सेंटर के शुरू होने से जगदीशपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों (PLHIV) को अब एआरटी से संबंधित सेवाओं, दवा प्राप्त करने, नियमित फॉलो-अप एवं आवश्यक परामर्श की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को दूरस्थ एआरटी केंद्रों तक बार-बार यात्रा करने की परेशानी एवं समय और खर्च में कमी आएगी तथा उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर सिविल सर्जन, भोजपुर डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। लिंक एआरटी सेंटर के माध्यम से मरीजों को सुलभ, सहज एवं नियमित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक, स्वास्थ्य प्रबंधक, लिंक ए.आर.टी केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी, डाटा ऑपरेटर व स्वास्थ्य विभाग एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारी/ कर्मचारी जिला आई.सी.टी.सी पर्यवेक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ,मुख्यालय ए. आर.टी केंद्र डाटा प्रबंधक श्यामानंद शर्मा, अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 24, 2026