Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

आजमगढ़ मऊ जनपदों को जोड़ने वाले चकसहजा मार्ग को पीडब्ल्यूडी विभाग में अधूरे में छोड़ा निर्माण कार्य, गड्डो में जल जमाव से ग्रामीण परेशान पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन #UttarPradesh #MAU #CMYogi #PWD #dmMau

MORE NEWS

मऊ में एक ही परिवार के दो युवाओं का सहायक प्रोफेसर पद चयन पूरे गांव में खुशी की लहर, आईए जानते हैं उनकी पूरी कहानी

मऊ में एक ही परिवार के दो युवाओं का सहायक प्रोफेसर पद चयन पूरे गांव में खुशी की लहर, आईए जानते हैं उनकी पूरी कहानी

Muhammadabad Gohna, Mau | Aug 4, 2026

बंगाल के अधेड़ की लाश मऊ में मिली...#trending #uppolice #maunews #toptrend #myogiadityanath

बंगाल के अधेड़ की लाश मऊ में मिली...#trending #uppolice #maunews #toptrend #myogiadityanath

Muhammadabad Gohna, Mau | Aug 3, 2026

मऊ: 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से लटका मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अमिला-दरगाह मार्ग पर नवीन नगर गोफा के समीप सोमवार अल सुबह 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान हेमई निवासी आकाश राजभर (20) पुत्र नगदू राजभर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आकाश रविवार रात भोजन के बाद अपने कमरे में गया था। उसकी मां का कहना है कि वह सोमवार को जल भरकर भगवान शिव को अर्पित करने की बात कहकर रात करीब 9 बजे घर से निकल गया था।

सोमवार सुबह खेत में घास काटने गए पिता नगदू राजभर ने खेत के पास पेड़ से लटका शव देखा। पास जाकर देखा तो वह उनके बेटे आकाश का शव था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि आकाश की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों की जांच जारी है।

मऊ: 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से लटका मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अमिला-दरगाह मार्ग पर नवीन नगर गोफा के समीप सोमवार अल सुबह 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हेमई निवासी आकाश राजभर (20) पुत्र नगदू राजभर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आकाश रविवार रात भोजन के बाद अपने कमरे में गया था। उसकी मां का कहना है कि वह सोमवार को जल भरकर भगवान शिव को अर्पित करने की बात कहकर रात करीब 9 बजे घर से निकल गया था। सोमवार सुबह खेत में घास काटने गए पिता नगदू राजभर ने खेत के पास पेड़ से लटका शव देखा। पास जाकर देखा तो वह उनके बेटे आकाश का शव था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आकाश की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों की जांच जारी है।

Muhammadabad Gohna, Mau | Aug 3, 2026