सिमडेगा: शहर के 10 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू हुई जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा
सिमडेगा शहर में 21 सितंबर से 10 परीक्षा केंद्रों में JSSC CGL की परीक्षा शुरू हुई है। सुबह 6:30 बजे से कड़ी सुरक्षा जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करवाया गया। आज कुल 4140 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। SDO सहित अन्य अधिकारी सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे हैं।