सिमडेगा: शहर में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बनाए दो हेल्प डेस्क
सिमडेगा शहर में 21 सितंबर से आयोजित जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बस स्टैंड के पास और अल्बर्ट एक स्टेडियम के पास हेल्प डेस्क बनाए हैं। जहां सुबह से आधिकारिक परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए तैनात हैं। आज सुबह मीडिया के साथ बात करते हुए उक्त जानकारी देते हुए एसडीओ सुमंत तिर्की ने बताया कि, प्रशासन परीक्षार्थियों की सुविधा का ख्याल रख रहा है।