मेजा: सिरसा में कन्या छात्रावास और पुस्तकालय के निर्माण के लिए विधायक संदीप पटेल ने किया भूमि पूजन
Meja, Allahabad | Apr 27, 2025 मेजा विधानसभा क्षेत्र के सिरसा में अखिल भारतीय समग्र विकास समिति के तत्वाधान में भानु प्रकाश द्वारा दान की गई जमीन पर रविवार शाम 5 बजे करीब मेंजा विधायक संदीप पटेल ने कन्या छात्रावास एवं पुस्तकालय के निर्माण हेतु पूजन किया। विधायक संदीप पटेल ने संबोधित करते हुए कहा यह छात्रावास बनकर तैयार होने पर बालिकाओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।