मेजा: कंजौली गांव स्थित गंगा नदी में अज्ञात युवती का शव मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी
Meja, Allahabad | Apr 25, 2025 मेंजा कोतवाली थाना क्षेत्र के जेवनिया पुलिस चौकी अंतर्गत कंजौली गांव स्थित गंगा नदी में शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव लोगों को देखा गया। धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा पहचान न किए जाने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।