मेजा: देवहटा गांव में एक किसान के घर में आग लगने से मचा हड़कंप, अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
Meja, Allahabad | Apr 25, 2025 मेंजा कोतवाली थाना क्षेत्र के देवहटा गांव में शुक्रवार शाम एक गरीब किसान के घर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना होने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। घटना का वीडियो शाम 5 बजे सामने आया।