पटियाली: पटियाली में औषधि विभाग ने की छापेमार कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर छह दवाओं के नमूने लिए
कासगंज। पटियाली कस्बे में मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर मोहित कुमार के नेतृत्व में औषधि विभाग ने तीन मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। दो मेडिलक स्टोरों से छह दवाओं के नमूने लिए गए। एक के लाइसेंस व अभिलेखों की भी जांच की गई। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में अनियमितता मिलने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।