कनवास: रामनगर टापरिया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के ससुराल से नहीं आने के कारण था तनाव में
Kanwas, Kota | Mar 28, 2026 कनवास के रामनगर टापरिया क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां युवक ने ससुराल से पत्नी के नही लौटने से तनाव में आए धनराज भील ने अपने घर पर साफी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह करीब 10 बजे थानाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था।