जगाधरी: पुलिस और सीआरपीएफ ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान, गुलाब नगर चौक पर दो गाड़ियों में मिला संदिग्ध कैश
चुनाव के मधेनजर यमुनानगर के गुलाब नगर चौक पर पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दो गाड़ियों में संदिग्ध कैश मिला। डीएसपी अभिलाष जोशी का कहना है कि चेकिंग के दौरान ज्यादा मात्रा में कैश या फिर अवैध शराब जैसे मामलों की चेकिंग की जा रही है।आज मिले केश के लिये चुनाव से संबंधित टीमों को बुलाया गया है और वेरीफाई किया जा रहा है ।