जगाधरी: सिटी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को गलत मैसेज भेजकर परेशान करने व घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ केस दर्ज
लड़की की मां ने शिकायत में बताया कि लड़के के द्वारा उसकी 16 वर्षीय लड़की के मोबाइल पर गलत मैसेज भेज कर उसे परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं उसने घर में घुसकर उसे छेड़छाड़ कर मारपीट करने की भी कोशिश की। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।