जगाधरी: फैजपुर गांव से सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ₹10,600 की राशि भी बरामद
प्रताप नगर पुलिस को सूचना मिली थी फैजपुर गांव में एक व्यक्ति सरेआम सट्टा खाई वाली का काम कर रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी तो वहां से चांदपुर निवासी सतीश नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे मौके पर तलाशी लेने पर ₹10,600 की राशि भी बरामद हुई है।मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की है।