इटकी: चैनपुर गांव में बिजली तार के शॉर्ट सर्किट होने से एक खपरैल मकान जलकर राख हो गया
Itki, Ranchi | Feb 12, 2024 चैनपुर गांव में बिजली तार के शॉर्ट सर्किट होने से एक खपरैल मकान जलकर राख हो गया। मकान मालिक राशेश्वर महतो ने बताया कि सुबह आग की लपटें दिखाई दी जबतक कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे घर में फैल गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। बुंडू से आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ी बुलाई गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के सहयोग से आग बुझाई।