शिवपुरी नगर: भ्रष्टाचार पर RTI लगाने पर कॉलेज प्रशासन ने किया टॉर्चर, मेडिकल छात्र ने कलेक्टर से की शिकायत
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के एक छात्र रानू लोधी ने कॉलेज प्रबंधन और पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्र ने आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे जनसुनवाई में कलेक्टर से लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके खिलाफ साजिश रची जा रही है।