मेदिनीनगर (डालटनगंज): युवाओं के बल पर ही विकसित भारत का सपना होगा साकार : दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की राज्यस्तरीय दिशा समिति के सदस्य बनने पर मंगलवार को पलामू पहुंचे देवेश तिवारी ने केन्द्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने और युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित करने पर बल दिया। देवेश ने परिसदन में दोपहर साढे तीन बजे पत्रकारों को संबोधित किया। केन्द्र सरकार ने काफी कम उम्र में उन पर जो विश्वास जताया है।