मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: शादी का झांसा देकर बावर्ची ने युवती से किया दुष्कर्म, एक साल तक यौन शोषण के बाद पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर में एक बावर्ची द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मेदिनीनगर टाउन महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी कयूम अंसारी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण किया। पीड़िता की मां एक दाई के रूप में साथ में काम करती हैं। पीड़िता ने भी अपनी मां के साथ दाई का काम शुरू किया था। आरोपी कयूम अंसारी ने उससे संबंध बनाया।