मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू जिला कोर्ट ने ओडिशा के दो गांजा तस्करों को 12-12 साल की सजा सुनाई, एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया
पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी मामले में पकड़े गए दो अभियुक्तों को पलामू जिला अदालत ने 12-12 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई। वर्ष 2022 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टाटा 709 वाहन से 3 क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद किया था।