मेदिनीनगर (डालटनगंज): ट्रेन हादसे में घायल महिला होमगार्ड जवान गंभीर, पलामु एमएमसीएच अस्पताल में इलाज जारी
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुअरा गांव निवासी महिला होमगार्ड जवान अनुराधा कुमारी की हालत मंगलवार सुबह 10 बजे तक भी गंभीर बनी हुई है। वर्तमान में उनका इलाज पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में चल रहा है। गौरतलब है कि शनिवार को मेदिनीनगर रेलवे क्षेत्र अंतर्गत कोशिआरा रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन की चपेट में आने से अनुराधा कुमारी के दोनों पैर कट गए थे।