मेदिनीनगर (डालटनगंज): गढ़वावासियों की मांग होगी पूरी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को गढ़वा बाईपास का करेंगे उदघाटन: सांसद
गढ़वावासियों की चिर प्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। 15 साल से निर्माण की बांट जोह रहे गढ़वावासियों को 3 जुलाई को बाईपास की सौगात मिलेगी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को गढ़वा में आयोजित समारोह के दौरान नवनिर्मित गढ़वा बाईपास सड़क का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने जानकारी दी।