मेदिनीनगर (डालटनगंज): महुगावा गांव में फंदे से लटका मिला महिला का शव, ससुराल पक्ष पर लगा प्रताड़ना का आरोप
पलामु जिले के पांडू थाना क्षेत्र के महुगावा गांव में मंगलवार के सुबह करीब 9बजे एकवनी सोनी के 40 वर्षीय पत्नी सोनी देवी का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पांडू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतका के पिता गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र निवासी रामाधार सोनी ने ससुराल पक्ष के