बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बाल विवाह के विरुद्ध शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन
-------------------------------------
विदिशा। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं एसोशिएशन फॉर वॉलेंट्री एक्शन के सहयोग से सेक्टर बरईपुरा एवं सेक्टर बड़ा बाजार में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जागरूकता लाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों द्वारा “प्लेज अगेंस्ट चाइल्ड मैरिज” (बाल विवाह के विरुद्ध शपथ) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी हितग्राहियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती शुभांगी शर्मा द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ का वाचन कराया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने दोहराया।
सभी ने संकल्प लिया कि न तो बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आसपास बाल विवाह होने देंगे। साथ ही बाल विवाह को रोकने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की शपथ ली। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र में किशोर बालक एवं बालिकाओं, परिजनों एवं सेवाप्रदाताओं को बाल विवाह रोकथाम की समझाईश देंगे। बाल विवाह के विरुद्ध बाल विवाह न करने की
कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बाल विवाह रोकने एवं बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती शुभांगी शर्मा, श्रीमती नेहा रघुवंशी एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री आशीष यादव सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश प्रसारित करना रहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है और इसे रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। #Vidisha #JansamparkMP