कानपुर: परेड स्थित कानपुर प्रेस क्लब में युवती ने एंकर पति पर लगाए गंभीर आरोप, जान से मारने की धमकी का किया खुलासा
कानपुर प्रेस क्लब में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे आकांक्षा तिवारी ने अपने एंकर पति अमित शर्मा पर गंभीर आरोप लगाया।आरोप है कि अमित चोरी छुपे पांच शादी कर चुका है। इसकी जानकारी होने पर जब उसने विरोध किया तो अमित ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।