कानपुर: दर्शन पुरवा के सेंटर पार्क में 9 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां तेज
सीएम योगी आदित्यनाथ की 9 नवंबर को दर्शन पुरवा के सेंटर पार्क में प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जनसभा में सीसामऊ के हर बूथ 200 लोगों को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर मंगलवार 8:00 बजे से ही आसपास की बस्तियों में प्रचार शुरू हो गया।विधानसभा के तीनों मंडलों में कुल 275 बूथ है बड़ी संख्या में भीड़ जनसभा में शामिल हो सकती है।