कानपुर: आईआईटी कानपुर के जंगलों में देखा गया तेंदुआ, 5 सदस्यीय टीम चार कैमरों से कर रही निगरानी
आईआईटी कानपुर के जंगल में एक बार फिर से तेंदुए की हलचल देखी गई है। गार्डो ने तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी थी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने की कवायत तेज कर दी है। सोमवार रात 10:00 बजे पिंजरे में भैसे का मांस लगाकर रखा गया।जिससे तेंदुआ पकड़ में आ सके। पांच सदस्य टीम आईआईटी के जंगलों में डेरा डाले हुए हैं।