कानपुर: बड़े चौराहे स्थित जेड स्क्वायर मॉल से गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
ज़ स्क्वायर मॉल से मंगलवार सुबह 11:00 बजे संदिग्ध हालत में गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई।सिक्योरिटी गार्ड खुद फिसल कर गिरा या उसने आत्महत्या की पुलिस इसकी जांच कर रही है।कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है मृतक गार्ड का नाम बृजभान यादव था।