बजरिया थाने की पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर करोड़ीमल पार्क के अंदर से मंगलवार दोपहर 2 बजे शानू उर्फ पटाखा को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।