मसूरी की लाइफलाइन पर संकट, मंत्री गणेश जोशी पहुंचे मौके पर
पानी वाले बैंड पर क्षतिग्रस्त सड़क का किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर मरम्मत के निर्देश
मसूरी में लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए देहरादून-मसूरी मार्ग के पानी वाले बैंड क्षेत्र का मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण किया। सड़क की स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने और यातायात जल्द सामान्य करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि मसूरी की लाइफलाइन माने जाने वाले इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उन्होंने दलदली और संवेदनशील स्थानों पर पत्थर-गिट्टी डालने, बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड लगाने और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश भी दिए।
गणेश जोशी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और सुगम यातायात सरकार की प्राथमिकता है।
#landslide #uttarakhand #dehradun #uttarkhand #GaneshJoshi
Mussoorie, Dehradun | Jul 23, 2026