सरधना: बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध सघन निरीक्षण अभियान में 14 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में 9 बाल श्रमिक श्रम मुक्त
सरधना में शासन, श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी महोदय, मेरठ तथा उप श्रमायुक्त , मेरठ के निर्देशों के क्रम में जनपद मेरठ में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध निरंतर सघन निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मेरठ के विभिन्न स्थानों यथा गढ़ रोड , परतापुर, दिल्ली रोड स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।