बीना: मोतीचूर घाट निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, गुणवत्ता पर सवाल; नगर पालिका 90% भुगतान कर चुका
Bina, Sagar | Oct 22, 2026 प्रदेश सरकार की योजना के तहत बीना के प्रसिद्ध बड़ा मंदिर मोतीचूर नदी घाट पर 52 लाख रुपये की लागत से पार्क और घाट का निर्माण कराया गया है लेकिन घाट बनने से पहले ही टूटने लगा है, और इसकी हर सीडी भ्रष्टाचार की गवाही दे रही है।हैरानी की बात ये है कि निर्माण शुरू होते ही इसकी गुणवत्ता को लेकर शिकायतें नगर पालिका तक पहुंच गई थीं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।