पूरनपुर: तहसील परिसर में गर्मी बढने के साथ ही पानी का फ्रीजर खराब होने से लोग परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
पूरनपुर नगरपालिका के द्वारा नगर में मुख्य चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था को लेकर 33 फ्रीजर लगवाए गए। जिससे नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले राहगीरों को ठंडा पानी पीने को मिलता है। फ्रीजर लगने से लोगों को पानी पीने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ता है। हालांकि नगरपालिका अध्यक्ष के द्वारा कराए गए कार्यों की काफी प्रसंशा भी होती है और फ्रीजर अभी रनिंग पर हैं।