पूरनपुर: जोगराजपुर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ओवैसी का फोटो लगाकर जलाया गया पुतला, फोटो हुआ वायरल
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर सभी धर्म के लोग एक जुट होकर इसकी निंदा कर आतंकवाद के खात्मे की मांग कर रहे हैं। वही सेहरामऊ थाना क्षेत्र के जोगराजपुर में हिन्दू संगठनों ने पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए। ओवैसी का फोटो लगाकर पुतला फूंका दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।