पूरनपुर: गांव मुरादपुर में समझौते के बाद ससुराल पहुंची महिला की हत्या के प्रयास के मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर जमीमा जगतपुर की रहने वाली शीतल देवी का विवाह 2 मई 2023 को सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी नितिन कुमार के साथ हुआ था। शादी में परिवार के लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। इसके बावजूद पति के अलावा ससुर दिनेश कुमार, सास शकुंतला, ननद साधना, जेठ सचिन, देवर अमित अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे परेशान किया।