पूरनपुर: गर्ग राइस मिल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से रोडवेज बस चालक की मौत, मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव कुलुम निवासी दंगल सिंह शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चालक थे। 21 अप्रैल 2025 को वह बस लेकर रोडवेज बस अड्डे पर आए थे। रात 8 बजे बाइक से खाना खाने के लिए बंडा रोड पर जा रहे थे। तभी गर्ग राइस मिल के पास में अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे चालक की मौत हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज।