पूरनपुर: कोतवाली के पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के द्वारा पूरनपुर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कार्यालय, बैरिक, एवं महिला हेल्प डेस्क, कोतवाली का बन्दीगृह तथा थाने के विभिन्न अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर कोतवाली परिसर में साफ- सफाई रखने व पेंडिंग पड़ी आरजीआरएस शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।