पूरनपुर: मोहल्ला चौक में सरेआम बवाल करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर, 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज अब तक सिर्फ 2 को भेजा गया जेल
पूरनपुर नगर के मोहल्ला चौक निवासी सुभाष गुप्ता 23 अप्रैल को होने वाले राधे-राधे कीर्तन के लिए मकान के सामने अपने खाली प्लाट की सफाई कर रहे थे। तभी पड़ोस के रहने वाले सचिन गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनुज गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, कंकल प्रदीप गुप्ता, मुकुल गुप्ता, राहुल गुप्ता दो-तीन अज्ञात के साथ लाठी डंडा कांता, सरिया बांका धारधार हथियार लेकर गाली गलौज करने लगे।