फिरोज़ाबाद: इंडोकेयर हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा, अपंजीकृत हॉस्पिटल किया सील
खैरगढ़ स्थित इंडोकेयर हॉस्पिटल में हाल ही में हुई गंभीर घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा, उससे पहले उक्त गैर पंजीकृत हॉस्पिटल धड़ल्ले से चल रहा था स्वास्थ्य विभाग को कोई खबर नही थी अब जब बीती रात महिला की मौत हुई तन पता चला, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है स्वास्थ्य विभाग कितना सक्रिय है अवैध हॉस्पिटल्स को लेकर, शनिवार रविवार मध्य रात्रि उक्त कार्यवाही की गई।